तिरंगा रोशनी से जगमगाया जिला अस्पताल

in #sultanpur2 years ago

Sultanpur news:-सुलातनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ को लेकर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला अस्पताल परिसर तिरंगा रोशनी से जगमगा उठा। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. सुरेश चन्द्र कौशल ने जिला अस्पताल की बिल्डिंगों को तिरंगा लाइटों से सजवाया।Screenshot_2022-07-05-16-24-33-39_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpg इसमें अस्पताल की इमरजेंसी, सर्जिकल वार्ड, न्यू सर्जिकल, प्राइवेट वार्ड, ओपीडी, पेइंग, जनरल, महिला-पुरुष, मेडिकल, आर्थो, चिल्डेन वार्डों को तिरंगा लाइटों से सजवाया गया। इससे पूरा अस्पताल परिसर तिरंगा लाइटों से जगमगा उठा। रात के समय यह तिरंगा लाइटें देखते ही बन रही हैं।