आजादी की पूर्व संध्या में रंगबिरंगी झालरों से जगमग हुई इमारतें

in #sultanpur2 years ago

Sultanpur news:-आजादी के अमृत महोत्सव के 75वीं वर्षगांठ पर जिले भर में तिरंगा यात्रा निकाले जाने का क्रम जारी है। स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर से लेकर गांव तक की सरकारी दफ्तरोंकी इमारतें सतरंगी रोशनी से जगमग हो उठीं। जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकालने का क्रम जारी रहा। तिरंगा यात्रा कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने शामिल होकर अपनी भागीदारी निभाई।

चित्रकला प्रतियोगिता के मेधावी सम्मानित

शहर के लाल डिग्गी स्थित संजीवन हास्पिटल की ओर से धनपतगंज ब्लाक के मकदूमपुर प्राथमिक विद्यालय में जूनियर व प्राइमरी के बच्चों की चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जूनियर वर्ग में सौरभ कुमार को प्रथम स्थान व प्राइमरी वर्ग में रिद्धि राय को प्रथम स्थान मिला। दूसरे स्थान पर जूनियर व प्राइमरी वर्ग के शिवम सोनी,कुंदन राय, निशा कुमार आए। हास्पिटल के चिकित्सक डा.सलिल श्रीवास्तव एवं डा.संगीता श्रीवास्तव ने चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता में चयनित प्रथम व दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में प्रधानाध्यापिका तारावती, जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र वर्मा, एआरपी गीतांजलि ज्ञान, पूनम, अरुण कुमार, कु.सरोजा, लल्लू पाण्डेय व अन्य रहे।
यूपीसीडीएफएवं एआईओसीडी के आहृवान पर दवा व्यापार मंडल ने शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों में तिरंगा यात्रा निकाली। इसके साथ ही दवा व्यापार मंडल के प्रदेश शिकायत प्रकोष्ठ चेयरमैन दिवाकर सिंह रघुवंशी व औषधि निरीक्षक अनीता कुरील ने तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

अमृत महोत्सव की तिरंगा यात्रा को रवाना करते समय दवा व्यापार मंडल के शिकायत प्रकोष्ठ चेयरमैन रघुवंशी ने कहाकि राष्ट्रीय ध्वज देश की शान है। मुख्यअतिथि औषधि निरीक्षक अनीता कुरील ने दवा व्यापारियों को हर घर पर तिरंगा लहराने का संकल्प दिलाया। तिरंगा यात्रा में योगेश, राजीव चौरसिया, संतोष पाण्डेय, विजय लक्ष्मी, रोशन लाल, पंचदास, विपिन मिश्र, प्यारे लाल, माधवेन्द्र, विनोद, पवन कुमार, रवि मोहन व अन्य रहे। उधर दोस्तपुर नगर पंचायत व अलीगंज बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें औषधि निरीक्षक ने तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसमें कपूर चन्द, समीर अंसारी, सुजीत, विनोद कुमार, सत्य प्रकाश शर्मा व अन्य रहे।रविवार को सुबह अमहट स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से बाइक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली को एसीएमओ डा.लक्ष्मण सिंह व एसीएमओ डा.लालजी ने हरी झडी दिखाकर रवाना किया। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उद्यमियों व व्यापारियों ने आज लघु उद्योग भारती के संयोजक तथा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी के आह्वान एवं अगुवाई में लगभग एक किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनाकर तिरंगा झंडा हर दुकान हर मकान का नारा बुलंद किया।

उधर, समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली। सुपर मार्केट में स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया, डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, सलाहुद्दी, विधायक ताहिर खां, पूर्व विधायक अनूप सण्डा, भगेलूराम व अरुण वर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ से सम्बद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की ओर से जिला अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी एवं संघर्ष समिति के सदस्यों ने पैदल मार्च निकाल कर घर- घर जाकर नगर के सिरवारा रोड, नयानगर, घरहा, नार्मल चौराहा, पलटन अजर, लाला का पुरवा में तिरंगा वितरित किया। यहां पर जिलामंत्री दिनेश उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, शमीम अहमद, राम आशीष मौर्य, विनय प्रजापति, मालती सिह, प्रतिभा सिंह आदि रहे।

गोसांईगंज संवाद के अनुसार कूरेभार विकास क्षेत्र के नटौली इंटर कालेज से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देश भक्ति के गीतों और भारत माता की जय, वन्देमातरम के जयघोष से गुंजायमान हो गया।

शनिवार सुबह बच्चे जब पंक्ति बनाकर हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर निकले लोगो ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। सुदनापुर बाजार पहुंचने पर भटपुरा प्रधान प्रतिनिधि मनोज वर्मा ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। सुदनापुर बाजार, सोनारी, ढेका पखनपुर के बाद तिरंगा यात्रा विद्यालय पहुंचने के बाद संपन्न हुई। प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा लोगों में देश के प्रति कर्तव्य और समर्पण की भावना को मजबूत करेगी। इस दौरान लिपिक सतेंद्र तिवारी, अध्यापक रमेश प्रसाद तिवारी,राहुल मिश्र, कृष्ण कुमार तिवारी, शिवेंद्र तिवारी, सदाशिव वर्मा,राजाराम,संतोष विक्रम, संजय मौर्य, अजय तिवारी, आलोक, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र तिवारी,इंद्रेश मिश्र,सुभाष उपाध्याय सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे। मोतिगरपुर के प्राथमिक विद्यालय भुवरपुर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल विद्यालय के बच्चों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गांवों का भ्रमण किया।

भदैंया संवाद के अनुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीद के परिजनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम का नेतृत्व मण्डल अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी ने किया । पखरौली गांव मे पहुंची टीम ने स्वतंत्रता सेनानी और विधायक रहे स्वर्गीय पण्डित उमादत्त रायके ज्येष्ठ पुत्र श्री बैजनाथ शर्मा को तिरंगा भेंट करके सम्मानित किया। इसी गांव के निवासी स्वतंत्रता सेनानी राम भरोसे वर्मा के प्रपौत्र अच्छे लाल वर्मा को तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया। बभनगवां में स्वतंत्रता सेनानी पण्डित चन्द्र बली तिवारी के आवास पर पहुंचकर उनके पौत्र शिव प्रकाश को तिरंगा प्रदान कर सम्मानित किया।

जयसिंहपुर विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरौंसा पंचायत भवन से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर ग्राम प्रधान व ब्लाक कर्मचारियों के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय, वन्देमातरम के जयघोष से गुंजायमान हो गया।

रविवार को ग्राम प्रधान जगराम व चन्द्रेश शुक्ला के नेतृत्व में ग्रामीणों व ब्लाक कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। बरौंसा बाजार के बेलहरी, जयसिंहपुर, कादीपुर रोड और हनुमान मन्दिर मंडा के बाद तिरंगा यात्रा बरौंसा पंचायत भवन पहुँचने के बाद संपन्न हुई। ग्राम पंचायत अधिकारी नील कमल ने बताया तिरंगा यात्रा निकाल हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगो को प्रेरित किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान ब्लाक कर्मचारी राम जनक वर्मा,परमहंस पाल, पूर्व प्रधान नन्द कुमार शुक्ला,अरविंद वर्मा, चन्द्र शेखर पाण्डेय, सुरेंद्र मिश्रा सहित ग्रामीण व ब्लाक कर्मचारी मौजूद रहे।
Screenshot_2022-07-05-16-24-33-39_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpg
कूरेभार संवाद के अनुसार आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर चल रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत डायल 112 के दर्जनों पुलिसलार्मियों ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बल्दीराय राजाराम चौधरी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा मुजेश पर ध्वजारोहण के पश्चात पौधरोपण किया।इस मौके डायल 112के अधिकारियों के साथ साथ टोल मैनेजर गगाश्याम सिंह, सुरक्षा अधिकारी राम जगत तिवारी,पीएन पाण्डेय, टोल सह प्रभारी शुक्ला के साथ इंस्पेक्टर कूरेभार लक्ष्मीकांत मिश्रा भी दल बल के साथ मौजूद रहे।