जिले में फिर गोबर से लट्ठ बनाने की योजना

in #sultanpur2 years ago

सांसद मेनका गांधी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पहल को सफल बनाने का निर्णय लिया है। गौशाला में गोबर से तैयार होने वाले लट्ठ के लिए अभियान का स्वरूप देने का उन्होंने फैसला लिया है। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को पत्र भेजकर उन्होंने इस दिशा में कदम बढ़ाने को कहा है। पशुपालन विभाग ने इस दिशा में कार्य भी शुरू कर दिया है।

जिले के सीमावर्ती हलियापुर ग्राम पंचायत में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गोबर से लठ्ठ तैयार करने की मशीन का शुभारंभ किया था। महिला स्वयंसेवी सहायता समूहों के जरिए इसका वृहद स्तर पर निर्माण किया गया। बड़ी मात्रा में लट्ठ तैयार किए गए थे। गांव में मशीन लगवाई गई और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जागरूक कर इस अभियान को सफल बनाने का उस समय आवाहन किया गया था। लेकिन मार्केटिंग के अभाव में यह योजना धराशाई हो गई थी। आज भी लट्ठ में लगाए गए पैसों को निकालने के लिए स्वयं सहायता समूह जूझ रहे हैं।अब सुलतानपुर सांसद मेनका गांधी ने इसे दोबारा पुनर्जीवन देने की योजना बनाई है। सीडीओ अतुल वत्स की तरफ से इस दिशा में विशेष पहल की गई थी। विकास विभाग इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए कई कंपनियों से संपर्क किया गया। लेकिन प्रचार प्रसार करने में मुख्य विकास अधिकारी को सफलता नहीं मिली। जिसके चलते नागरिकों तक लाठी की उपयोगिता पहुंचाने का प्रचार प्रसार अभियान धराशाई हो गया था। स्थिति यह रही कि जो लट्ठ तैयार किए गए थे उसकी भी सप्लाई ढंग से नहीं की जा सकी थी। अंत में सहायता समूह की महिलाओं ने सफलता को देखते हुए इस पूरे अभियान से दूरी बना ली थी।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ भूदेव सिंह ने बताया कि सांसद मेनका गांधी का संदेश जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के जरिए मुझे प्राप्त हुआ है। जो मशीन बेचने वाली कंपनी हैं उनसे संपर्क किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह जो इस कार्य को कर सकते हैं और कुछ ऐसे लोग जो इसकी मार्केटिंग कर सकते हैं उनसे संपर्क किया जा रहा है। गांव आश्रय स्थल का शुद्धीकरण होगा। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाएं भी इससे चुस्त-दुरुस्त होंगी। पूरी तरीके से जानकारी लेकर अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।IMG_20220520_224446.jpg