टोल प्लाजा पर 10 लेन का सिस्टम दूसरे दिन भी ठप

in #sultanpur2 years ago

9dx1buQgbeadmdmWRrtG6fdaMVqYDULGAfESANqKypyYL16y9ZacHfS3KgPpWtbPr7M7dKRkVL94S47TjMdjmZYMxGs6ysCcE37UaXhYzpCNp2GvZRxm6tX4DrerS3mNJ4iCQuhoBvawPq6BBNTNVwUEEiDb67GxUqPaH4ydopiMeiyEjeTDewAnt1mScAMF1CBoMesjL.jpegसुल्तानपुर। बिजली गिरने से शुक्रवार को बंद हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर 10 लेन का इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम दूसरे दिन भी चालू नहीं हो सका है। करीब 24 घंटे की मेहनत के बाद संस्था के इंजीनियर सिर्फ चार लेन का सिस्टम चालू कर सके हैं। इसकी वजह से 10 लेन पर टोल टैक्स वसूूली का काम बंद कर दिया गया हैैैै।

बल्दीराय के हलियापुर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर लगे इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के पोल पर शुक्रवार दोपहर बाद दो बजे बिजली गिर गई थी। इसके चलते टोल प्लाजा के सभी 14 लेन का इलेक्ट्रॉनिक टैक्स वसूली सिस्टम बंद हो गया था। इसकी सूचना मरम्मत कार्य कराने वाली फर्म टेक्सी डेल इंडिया को दी थी। शुक्रवार शाम फर्म के इंजीनियर ने प्लाजा पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था। साढ़ेे छह घंटे की मरम्मत के बाद शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे दो लेन का इलेक्ट्रॉनिक टोल वसूली सिस्टम चालू हो सका था।