भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 14 जून को लाभार्थी सम्मेलन को करेंगे संबोधित

NEWS DESK: WORTHEUM : PUBLISHED BY,SHIVAKANT YADAV,14 Jun 2023, 10:26 AM IST

सुलतानपुर।केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत केन्द्र व प्रदेश सरकार के योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मेलन को संबोधित करने 14 जून को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी जिले में पहुंच रहे है।भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित होगा।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी जौनपुर, बदलापुर, लंभुआ होते हुए अपराह्न 3:30 बजे पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस सुल्तानपुर पहुंचेंगे।वहा से 4:00 बजे पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सुल्तानपुर विधानसभा के लाभार्थियों से संवाद कर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5:00 बजे के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मुसाफिखाना जगदीशपुर, हैदरगढ़ होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।