8 वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी निकालेगी विकास तीर्थ बाइक रैली।।

in #sultanpur2 years ago

केन्द्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर विकास तीर्थ बाइक रैली निकालेंगे युवा मोर्चा कार्यकर्ताIMG-20220525-WA0009.jpg

युवा मोर्चा के 150 कार्यकर्ता 75 बाईकों से सरकार की विभिन्न परियोजना स्थल तक जाएंगे

पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाएगा

महिला मोर्चा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सेनेटरी पैड व विटामिन की गोली वितरित करेगी

सुलतानपुर।भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की बैठक भाजपा जिला मुख्यालय पयागीपुर में आयोजित हुई। बैठक को भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरि ने संबोधित करते हुए मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने पर युवा मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं महिला मोर्चा द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों व अभियानों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर एवं आजादी के 75 वीं वर्षगाँठ अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर 01 जून 2022 से 14 जून 2022 तक चलने वाले इस महाअभियान में भाजयुमो के जिम्मे मोदी सरकार के विकास कार्यों को जोड़ने हेतु 75 बाइकों के साथ डेढ़ सौ कार्यकर्ता विकास तीर्थ बाइक रैली निकालेंगे।युवा मोर्चा के 150 कार्यकर्ता 75 बाईक से जिले का भ्रमण कर केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चल रही परियोजना स्थल तक जाएंगे और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ एक जनसभा का भी आयोजन होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए. वर्मा ने युवा मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा युवा मोर्चा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है।युवा मोर्चा कार्यकर्ता गाँवों में युवा विकास चौपाल लगा कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताने का काम करेगी।उन्होंने बताया कि विकास तीर्थ बाइक रैली 3 दिन की होगी जिसमें 2 रात्रि प्रवास के होंगे।यह रैली 7 जून से 13 जून के बीच आयोजित होगी। वही महिला मोर्चा की पदाधिकारी 5 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के साथ-साथ महिलाओं को सैनिटरी पैड व विटामिन की गोलियां वितरित करेगी।पिछड़ा वर्ग मोर्चा 8 जून को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाकर वृक्षारोपण करेगा। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि भाजपा अब मिशन 2024 के मोड में आ गई है। इसी कारण पार्टी केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं व उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत झोक रही है। विभिन्न बैठकों में जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी व संदीप सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा निषाद, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. रामजी गुप्ता सहित तीनों मोर्चो के जिला पदाधिकारियों की टीम मौजूद रही।IMG-20220525-WA0008.jpg