100 बेड का अस्पताल जनता को समर्पित

in #sultanpurlast year

Wortheum news::बिरसिंहपुर में नवनिर्मित 100 शैय्या के बहुप्रतीक्षित संयुक्त अस्पताल का लोकार्पण कर मंगलवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसे जनता को समर्पित कर दिया। विधि विधान से उद्घाटन के बाद अस्पताल में मरीजों का इलाज शुरू हो गया। उन्होंने अस्पताल का जायजा लेते हुए मरीजों का बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया है।

बिरसिंहपुर कस्बे में 26.95 करोड़ की लागत से 100 बेड अस्पताल की स्वीकृति सपा सरकार में मिली थी। करीब नौ वर्ष से अस्पताल का निर्माण राजकीय निर्माण निगम की ओर से किया जा रहा था। मंगलवार को पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने क्षेत्रीय सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय व कादीपुर विधायक राजेश गौतम के साथ अस्पताल का उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया। उन्होंने नवनिर्मित अस्पताल के पर्ची काउंटर, सर्जन कक्ष, दवा वितरण कक्ष, इंजेक्शन कक्ष, महिला ओपीडी, लेबर रूम, एसएनसीयू कक्ष, जनरल महिला व पुरुष वार्ड, टायलेट मेल व फीमेल, आपातकालीन कक्ष, ओटी तथा सैंपल कलेक्शन कक्ष का जायजा लिया। भर्ती मरीजों का हाल-चाल लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान देते हुए मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जिलाधिकारी जसजीत कौर व सीएमओ से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
sultanpur_1638339982.jpeg