सुल्तानपुर में पकड़े गए 5 अंतरजनपदीय लुटेरे

in #sultanpur2 years ago

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में आज अखंड नगर थाने की पुलिस ने डकैती की योजना बनाते समय अंतरजनपदीय 5 बदमाशों अभियुक्तो को असलहे ,चापड़ के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक के विरुद्ध 22 और दूसरे के विरुद्ध 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार सभी को जेल भेजा है।Quiz banner
सुल्तानपुर में पकड़े गए 5 अंतरजनपदीय लुटेरे:दो पर दर्ज हैं दर्जन भर से अधिक मुकदमे, बोलेरो और अवैध असलहा बरामद
सुल्तानपुर2 घंटे पहले

दो पर दर्ज हैं दर्जन भर से अधिक मुकदमे, बोलेरो और अवैध असलहा बरामद|सुलतानपुर,Sultanpur - Dainik Bhaskar
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में आज अखंड नगर थाने की पुलिस ने डकैती की योजना बनाते समय अंतरजनपदीय 5 बदमाशों अभियुक्तो को असलहे ,चापड़ के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक के विरुद्ध 22 और दूसरे के विरुद्ध 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार सभी को जेल भेजा है।

अखंड नगर पुलिस की कार्रवाई

डीआईजी/ एसपी सुलतानपुर के निर्देशन में लूट, चोरी, नकबजनी, डकैती की रोकथाम में अभियान चलाया गया। अखंड नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नरवारी से आगे भैरोपुर पुलिया के पास डकैती की योजन बना रहे अपराधी राजू शुक्ला पुत्र रामहित शुक्ला उम्र करीब 43 वर्ष निवासी सरांवा थाना अखण्ड नगर, दुर्गा शंकर पाण्डेय उर्फ लकी पाण्डेय पुत्र गौरीशंकर उम्र करीब 37 वर्ष निवासी सरांवा थाना अखण्ड नगर, मो. अजीम पुत्र मो. मोईन उम्र करीब 32 वर्ष निवासी मकान नं0 1052 लाला का पुरवा नार्मल चौराहा थाना कोतवाली नगर, अभिषेक दूबे पुत्र रमेश चन्द्र दूबे उम्र करीब 22 वर्ष निवासी भोपा डुहिया थाना हैदरगंज जिला अयोध्या और अशफाक अली पुत्र आजम अली उम्र करीब 23 वर्ष निवासी भोपा डुहिया थाना हैदरगंज जिला अयोध्या को हिरासत पुलिस में लिया गया।

अयोध्या के रहने वाले हैं दो शातिर

जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मुअसं 116/2022 धारा 399/402 भादवि पंजीकृत हुआ। आरोपितों के कब्जे से 2 तमंचा 12 बोर व 4 जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक अदद चापड़ एक बुलेरो नं. UP 45 AD 2660 व 2 अदद टार्च बरामद हुआ। अभियुक्त गण थाना क्षेत्र व आसपास के थाना क्षेत्र व आसपास के जनपद क्षेत्र में घूम-फिर कर योजना बनाकर लूट-डकैती जैसा जघन्य अपराध करने के अभ्यस्थ अपराधी हैं जो पूर्व से रेकी करके घटना को अंजाम देते हैं। दुर्गा शंकर उर्फ लकी पाण्डेय पुत्र गौरी शंकर पाण्डेय के विरुद्ध 22 मुकदमे, राजू शुक्ला पुत्र रामहित शुक्ला के खिलाफ 19 मुकदमे, मो. अजीम पुत्र मो. मोईन के खिलाफ 7 मुकदमे अभिषेक दूबे पुत्र रामेश चन्द्र दूबे व अशफाक अली पुत्र आजम अली के खिलाफ एक एक मुकदमे दर्ज हैं20220421171449_1650541730.jpg