केएनआई में बाल कृष्ण के रूप में सजाए गए बच्चे

in #sultanpur2 years ago

Sultanpur news:-सुलतानपुर। शहर के कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन में जन्माष्टमी के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। स्कूल के प्रिंसिपल संजय बिष्ट ने बताया कि बुधवार को जन्माष्टमी का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। जूनियर कक्षा के छात्र-छात्राओं ने मिलकर कार्यक्रम किया।Screenshot_2022-07-05-16-24-33-39_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpg बाल कलाकार कृष्ण और राधा के वेश में आए और रंगारंग कार्यक्रम किया। बच्चों की प्रस्तुति बड़ी मनमोहक थी। यहां बताया गया कि जन्माष्टमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है।संजय बिष्ट ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध किया था, बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी। प्रिंसिपल ने बताया कि शहर के विद्यालयों में रंगारंग कार्यक्रम आज मनाया जा रहा है क्योंकि कल विद्यालय बंद रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जन्माष्टमी का त्योहार एकता का प्रतीक है। केएनआईसी की हेड सरिता सिंह ने बताया कि हमारे यहां जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।बच्चे अपने आपको हर्षोल्लास के साथ बाल कृष्ण के रूप में सजाते हैं। विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम हर जगह होते हैं।

Sort:  

Like my post