सुलतानपुर: गोमती नदी में उतराता मिला युवक का शव

in #sultanpur2 years ago

Sultanpur news:-गोसाईगंज, संवाददातागोसाईगंज थाना क्षेत्र के टांटियानगर के पास गोमती पुल के नीचे बुधवार की सुबह एक युवक का शव पानी में उतराता पाया गया। शव की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते गोमती तट के किनारे ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Screenshot_2022-07-05-16-24-33-39_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpg
बुधवार की सुबह करीब आठ बजे टांटिया नगर तराई क्षेत्र के लोग नदी की ओर गए थे। इसी बीच उन्हें नदी में एक युवक की लाश उतराती दिखाई पड़ी। गांव के लोगों ने घटना की सूचना गोसाईगंज पुलिस को दी। थानाध्यक्ष गोसाईगंज संदीप कुमार राय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया।

मृतक की पहचान कोतवाली नगर दरियापुर चौराहा निवासी नसीम (39) पुत्र स्व. मो. रोजन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक नसीम मंगलवार सुबह घर से पैदल निकला था। चौकी इंचार्ज अशोक कुमार गौड़ ने बताया कि दरियापुर के वसीम ने शव की पहचान अपने भाई नसीम के रूप में की है। पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी वशीमुन निशा और चार बच्चों को छोड़ गया है। नसीम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।