तीन डिग्री गिरा पारा, फिर भी नहीं मिली गर्मी से राहत

in #sultanpur2 years ago

Sultanpur news:-सुल्तानपुर। जिले में हो रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। शनिवार को तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के बाद भी गर्मी में कोई कमी नहीं आई। सुबह बादल छाए रहने से कुछ राहत रही। दोपहर बाद से लेकर शाम तक हुई भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने का अनुमान लगाया है।
Screenshot_2022-07-05-16-24-33-39_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpg
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 35.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 75-57 फीसदी रही। उत्तरी-पुरवा हवा की गति 6.4 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।