देश भक्ति के नारों के साथ बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

in #sultanpur2 years ago

Sultanpur news:-आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर बुधवार को कम्पोजिट विद्यालय खडसरा के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली, तिरंगा झंडा हाथ में लेकर गांव में वंदे मातरम, भारत माता की जय का उद्घोष किया। ग्रामीणों ने स्वागत कर बच्चों को जलपान कराया।
Screenshot_2022-07-05-16-24-33-39_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpg
कम्पोजिट विद्यालय खडसरा के नन्हें मुन्ने बच्चों ने हाथ तिरंगा झंडा लेकर गांव में प्रभातफेरी निकाली। भारत माता की जय, वंदे मातरम उद्घोष किया। गांव में लोगों ने बच्चों का स्वागत कर किया। बच्चों की प्रभातफेरी विधालय प्रबंध समिति अध्यक्ष नीलम मिश्रा के घर पहुंची। प्रधानाध्यापक मोहन भारती ने कहा बच्चों को कार्यक्रम में शामिल होने से प्रतिभा में निखार आता है, देश के अमर सपूतों के बारे में जानकारी भी दी जाती है। प्रभातफेरी में सिद्धार्थ शुक्ला, हरीश चंद्र शर्मा, रिपूदमन सिंह, कृपा शंकर मिश्र, उदयभान सिंह, आकांक्षा सिंह, अरुण कुमार, ऋषभ मिश्र आदि रहे।