जनपद में बढ़ रही थाईवन अमरुद की खेती

in #sultanpur2 years ago

Sultanpur news:-सुलतानपुर। जिले के किसानों ने परम्परागत खेती के साथ नगदी खेती की ओर रुचि दिखाई है। थाई वन में पैदा होने वाली अमरुद की खेती जनपद के किसानों ने भी शुरू कर दी है। बल्दीराय व करौदीकला समेत कई ब्लॉकों में 20 हेक्टेयर में अमरुद की खेती किसानों ने शुरू की है। करौदीकला ब्लॉक के बांगरकला निवासी विनय प्रकाश सिंह ने 277 पेड़ थाई वन अमरुद का लगाया है। पहले साल इनकी ओर से चार से पांच कुन्तल अमरुद की बिक्री की गई। इनका अमरुद बाजार में 32 रुपए से 63 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बिका है। इनका कहना है कि अमरुद की खेती नगदी फसल है। Screenshot_2022-07-05-16-24-33-39_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpgइस साल इनकी ओर से और अमरुद की खेती की जाएगी। उद्यान विभाग के मोहम्मद फाजिल व पवन सिंह की ओर से योजना के तहत बागवानी फसल को बढ़ावा देने के लिए किसानों का सहयोग किया जा रहा है।