थ्री व्हीलर दीवार से टकराई,चालक घायल

in #sultanpur2 years ago

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कबरा गांव के पास बुधवार शाम को थ्री व्हीलर लोडर गाड़ी अनियंत्रित होकर दीवार से जा भिड़ी। हादसे में थ्री व्हीलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को अस्पताल ले गए। गोसाईगंज थाना क्षेत्र फतेहपुर संगत निवासी संतोष सोनी(55) पुत्र झुलमुल सोनी बुधवार दोपहर को चपरहवा के रास्ते थ्री व्हीलर से कबरा को जा रहा था। शाम करीब पांच बजे वह कबरा के पास पहुंचा था कि थ्री व्हीलर अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल मनीष यादव और विकास यादव ने घायल को परिजनों के साथ निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजवाया है।