सुसाइड:23 साल की ओडिशी एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा ने की आत्महत्या

in #suicide2 years ago

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा ने सुसाइड कर लिया है। 23 वर्षीय एक्ट्रेस का शव भुवनेश्वर के नयापाली इलाका से उनके किराए के घर में फंदे से लटकता पाया गया। हालांकि अभी तक पुलिस को सुसाइड के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अननैचुरल डेथ का केस दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को रश्मिरेखा का सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं रश्मिरेखा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी की मौत का जिम्मेदार संतोष पात्रा है। रश्मिरेखा संतोष का लिव-इन-पार्टनर था।

सुसाइड का केस लग रहा है: DCP
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीसीपी ने कहा कि 23 वर्षीय एक्ट्रेस की मौत 18 जून की रात को हुई थी। हम उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल यह सुसाइड का ही केस लग रहा है। उन्होंने अपने सुसाइड नोट पर किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं बताया है। हम केस की जांच कर रहे हैं।

हमें नहीं पता था कि वो संतोष के साथ रहती है: रश्मि के पिता
मीडिया से बात करते हुए रश्मिरेखा के पिता ने कहा, मुझे मेरी बेटी की मौत की जानकारी संतोष से मिली थी। हमने शनिवार रात उसे कई कॉल किए, लेकिन उसने किसी का भी जवाब नहीं दिया। रश्मि की मकान मालिक ने हमें बताया कि ये दोनों पति-पत्नि की तरह रहते थे। इस बात की हमें जानकारी नहीं थी। रश्मिरेखा ओडिशा टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम था। उन्हें उनके टीवी सीरियल केमिति कहिबी कहा के रोल के लिए जाना जाता है।

डेढ़ महीने से बॉयफ्रेंड के साथ रह रहीं थीं रश्मि
ओडिशा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिरेखा ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के तिरतोल इलाके की रहने वाली हैं। वह पिछले डेढ़ महीने से अपने बॉयफ्रेंड संतोष पात्रा के साथ किराए के घर में रहती थीं। हालांकि वह पिछले कुछ दिनों से रश्मि से अलग रहने लगा था। रश्मि टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम था। उन्हें उनके टीवी सीरियल केमिति कहिबी कहा के रोल के लिए जाना जाता है।

suicide.jpg