मोमबत्ती के व्यापारी ने की आत्महत्या

in #sucide2 years ago

IMG-20220712-WA0000.jpg
पुलिस ने गंभीर अवस्था मे कराया था एसएन में भर्ती
अगरा। यमुनापार के रहने वाले मोमबत्ती के व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। मृतक ने अपने शरीर पर ब्लेड से वार कर लिया था। मामले की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने घायलावस्था में एसएन में भर्ती कराया। जहाँ उनकी मृत्यु हो गई। मृतक में सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय विजय मेहरा ट्रांस यमुना कॉलोनी में परिवार के साथ किराए पर रहते है। वह पंजाब के रहने वाले है। टेडी बगिया के पास उनकी मोमबत्ती बनाने की फैक्ट्री है। बताया गया है कि सोमवार को उनके शरीर से खून निकल रहा था और वह एक पार्क के पास आकर बैठ गए। उनकी हालत को देखकर वहां के लोगो ने इसकी जानकारी थाना एत्माउद्दौला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने गंभीर हालत में उनको एसएन अस्पताल में भर्ती किया जहाँ कुछ समय बाद डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी एत्माउद्दौला प्रभु दयाल ने बताया कि मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में किसी पर भी आरोप ना लगाने की बात कही गई है।

Sort:  

😢😢😢😢

😢