Stock Market में गिरावट जारी, सेंसेक्स 337 अंक गिरा 17,043 पर निफ्टी, आईटी शेयरों में दबाव

in #stock2 years ago

अमेरिका केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व और सिलीकान वैली बैंक डूबने के नकारात्मक प्रभावों से घरेलू शेयर बाजार अब तक नहीं उबर सका है। ग्लोबल बैंकिंग संकट के प्रभाव में देश में भी आज बैंक निफ्टी में गिरावट का रुख हावी है। शुरुआती कारोबार में बीएसई के सेंसेक्स ने 69.10 अंकों (0.12 फीसदी) की गिरावट के साथ 58,168.75 पर कारोबार की शुरुआत की। बाद के सत्रों भी गिरावट का यह सिलसिला रुका नहीं और 11.46 बजे 339.25 अंकों की गिरावट के साथ सेंसेक्स 57898.60 अंक पर जा पहुंचा। एनएसई निफ्टी 50 ने 8.35 अंकों की गिरावट के साथ 17145 अंकों पर ट्रेडिंग की शुरुआत की, लेकिन बाद के सत्रों में यहां भी गिरावट हावी हो गई। निफ्टी 50 में लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन और टाटा स्टील जैसे चुनिंदा शेयर ही हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं, जबकि इंफोसिस, अडाणी इंटर प्राइजेज, डा. रेड्डी, अडाणी पोर्ट्स, अडाणी ग्रीन, अडाणी विल्मर, अडाणी पावर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक और मारुति के शेयरों में गिरावट देखी गई।
यह गिरावट जारी रहेगी या थमेगी ये कहना मुश्किल है।

34BA8365-4B0E-49A3-8D11-4F9BDD42BC3D.jpeg