जिले के बालक, बालिका वर्ग ने कराते में स्वर्ण, कांस्य, रजत पदक किये हासिल

in #state8 months ago

006.jpg

  • जिले के बालक, बालिका वर्ग ने कराते में स्वर्ण, कांस्य, रजत पदक किये हासिल
  • राज्य स्तरीय ओपन कराते प्रतियोगिता संपन्न

मंडला. 14 वीं राज्यस्तरीय ओपन कराते प्रतियोगियता का आयोजन छिंदवाड़ा जिले के शासकीय राजमाता सिंधिया कन्या महाविद्यालय में किया गया। जिला कराते प्रमुख त्रिलोक डोंगरे ने बताया कि 30 दिसंबर को सभी बालिका वर्ग इवेंट आयोजित किया गया। जिसमें मंडला से काता, कुमिते के इवेंट में 06 बालिकाओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए दिशा यादव ने 02 स्वर्ण पदक, मंजू कुमारी वरकड़े ने 01 स्वर्ण पदक, अनन्या वरकड़े ने 01 स्वर्ण और 01 कांस्य पदक एवं मधु मरावी ने 01 रजत पदक हासिल किये है।

007.jpg

31 दिसंबर को बालक वर्ग ब्लो ब्लैक बेल्ट के इवेंट में श्रेयांश परस्ते का काता, कुमिते में स्वर्ण और कांस्य अनुभव परस्ते ने 01 स्वर्ण, 01 रजत, ललित सोनवानी का 01 स्वर्ण, अक्षांश कांस्य, स्वयं गोमास्ता स्वर्ण, राजाराम साहू 01 रजत, 01 कांस्य, मयंक यादव 01स्वर्ण, रितेश मरावी 01 कांस्य, अर्पित महंत 01 स्वर्ण, मनीष उर्रेती 01 स्वर्ण, ब्लैक बेल्ट काता कुमिते के इवेंट में आदित्य धुर्वे 02 कांस्य, सूर्यप्रकाश नंदा 01 स्वर्ण, 01 रजत, त्रिलोक डोंगरे 01 रजत, 01 कांस्य पदक अर्जित कर मंडला जिले को गोरांवित किया है।

008.jpg

मंडला कराते खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि को देखते हुए जिला खेल अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, खेल विभाग के कर्मचारी आकाश खत्री, शशांक मिश्रा, रामवती परते, करुणा, पंकज, रामनाथ, गंगाराम, प्रतिमा उपाध्याय, गिरजाशंकर अविद्रा और समस्त खेलप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Sort:  

बधाई