पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश घायल, दूसरे बदमाश की तलाश जारी

in #sstnews2 years ago

यूपी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ताजा मामला एटा का है। जहां तड़के ही पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियों की बौछारे शुरू हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। फिलहाल पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। साथ ही फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

गांव के घर में घुसे थे बदमाश

SSP उदय शंकर सिंह द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक थाना मिरहची क्षेत्र के नगरा अतीत में देर रात 3 तीन बजे के आसपास बदमाशों ने एक घर में घुसने का प्रयास किया। लेकिन जैसे ही घरवालों को आवाज सुनाई दी वैसे ही घर के लोग जाग गए और शोर मचाने लगे। ग्रामीणों के आने पर बदमाश वहां से भाग गए। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मिरहची और मारहरा थाने की पुलिस के साथ एसओजी टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुटी गई। बदमाश मारहरा थाना क्षेत्र के जंगलों में जा छिपे। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी की। पुलिस से खुद को घिरा हुआ देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने के घायल हो गया। जिसे पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बदमाश से बाइक की बरामद

एसएसपी के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। घायल बदमाश का नाम पंजाबी है। वह सोरों थाना क्षेत्र के गांव पैसोइ का रहने वाला है। पुलिस ने उससे बाइक भी बरामद कर ली है।