मौसेरे भाई के साथ मिलकर दामाद ने की थी ससुर की हत्या, पति-पत्नी के बीच बनते थे झगड़े का कारण

in #ssp2 years ago

Screenshot_20220909-145319_1DM.jpg

झांसी। कभी-कभी गलत फहमियां इंसान को इतना भटका देती हैं कि उसे खुद समझ में नहीं आता कि वह क्या करने जा रहा है। ठीक ऐसा ही झांसी जनपद के रक्सा थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना में हुआ है। जिसमें दामाद ने अपने मौसेरे भाई के साथ मिलकर ससुर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि उसका ससुर उसके और उसकी पत्नी के बीच झगड़े का कारण बना हुआ है। आपको बताते चलें कि झांसी जनपद के रक्सा थानान्तर्गत डीपीएस स्कूल के पास मिली युवक की लाश की जाहर सिंह निवासी ग्राम भयावन थाना भौंती जिला शिवपुरी के रुप में शिनाख्त हुई है। शिनाख्त होने के बाद मृतक के परिजनों द्वारा बताई गईं जानकारियों के आधार पर पुलिस ने छानबीन की। जिसमें सफलता हासिल करते हुए रक्सा थाना पुलिस टीम ने बाजना जाने वाले मार्ग से विजय हिंद उर्फ विजय लोधी निवासी महाराजपुर थाना ओरछा और अंशुल राजपूत निवासी नया कुंआ थाना रक्सा को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि विजय और अंशुल आपस में मौसेरे भाई है। विजय मृतक जाहर सिंह का दमाद है। विजय का अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता था। झगड़े का कारण वह अपने ससुर को मानता था। इसी बात का बदला लेने के लिए उसने योजना बनाई। इसके लिए विजय ने अपने मौसेरे भाई अंशुल को 5000 रुपए का लालच देकर अपनी योजना में शामिल कर लिया। इसके बाद दोनों मिलकर मृतक जाहर सिंह की पहले हत्या की। इसके बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। जिससे उसकी पहचान न हो सके। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सम्बधित धाराओं के तहत कार्यवाही की।