AAP में जाएंगे कपिल देव:पूर्व क्रिकेटर और केजरीवाल की फोटो वायरल,

चंडीगढ़ ,भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात की फोटो सामने आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कपिल देव कुरुक्षेत्र में 29 मई को होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली में पार्टी जॉइन कर सकते हैं। इस रैली में केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचेंगे।
अगर कपिल देव AAP जॉइन करते हैं तो हरियाणा में केजरीवाल की पार्टी को एक बड़ा चेहरा मिल जाएगा। हरियाणा में 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं और पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली रिकॉर्डतोड़ जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी हरियाणा पर फोकस कर रही है। खुद अरविंद केजरीवाल हरियाणा की सिवानी मंडी से हैं।
कपिल देव का जन्म चंडीगढ़ में हुआ। उन्होंने चंडीगढ़ डीएवी स्कूल से पढ़ाई की लेकिन वह क्रिकेट हरियाणा की टीम से खेलते थे। हरियाणा की ओर से रणजी ट्रॅाफी में उन्होंने हरियाणा के लिए कई बेहतरीन पारियां खेलीं। आम आदमी पार्टी 2024 के विधानसभा चुनाव में कपिल देव को पंचकूला विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है।

AAP में जाएंगे कपिल देव:पूर्व क्रिकेटर और केजरीवाल की फोटो वायरल, कुरुक्षेत्र में 29 मई को जॉइन कर सकते हैं पार्टी

चंडीगढ़एक घंटा पहले
अरविंद केजरीवाल के साथ कपिल देव। - Dainik Bhaskar
अरविंद केजरीवाल के साथ कपिल देव।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात की फोटो सामने आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कपिल देव कुरुक्षेत्र में 29 मई को होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली में पार्टी जॉइन कर सकते हैं। इस रैली में केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचेंगे।

अगर कपिल देव AAP जॉइन करते हैं तो हरियाणा में केजरीवाल की पार्टी को एक बड़ा चेहरा मिल जाएगा। हरियाणा में 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं और पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली रिकॉर्डतोड़ जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी हरियाणा पर फोकस कर रही है। खुद अरविंद केजरीवाल हरियाणा की सिवानी मंडी से हैं।

हरियाणा की टीम से खेलते रहे

कपिल देव का जन्म चंडीगढ़ में हुआ। उन्होंने चंडीगढ़ डीएवी स्कूल से पढ़ाई की लेकिन वह क्रिकेट हरियाणा की टीम से खेलते थे। हरियाणा की ओर से रणजी ट्रॅाफी में उन्होंने हरियाणा के लिए कई बेहतरीन पारियां खेलीं। आम आदमी पार्टी 2024 के विधानसभा चुनाव में कपिल देव को पंचकूला विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है।

हरियाणा में खिलाड़ियों का खासा क्रेज

हरियाणा में खिलाड़ियों को लेकर न केवल आम लोगों में बल्कि राजनीतिक दलों में भी खासा क्रेज रहा है। हरियाणा की मौजूदा भाजपा-जजपा सरकार में हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी रहे संदीप सिंह खेलमंत्री के तौर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दंगल गर्ल के नाम से महशूर अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फौगाट और ओलिंपिक मेडल विजेता रेसलर योगेश्वर दत्त भी BJP से जुड़े हुए हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी कपिल देव को पार्टी में शामिल करके खिलाड़ियों को खुद से जोड़ने की मुहिम शुरू कर सकती है।
अभी तक हरियाणा से आम आदमी पार्टी में कोई नामी खिलाड़ी शामिल नहीं हुआ। यह बात अलग है कि कपिल देव के अलावा ओलिंपिक मेडल विजेता बॉक्सर विजेंदर सिंह भी अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर चुके हैं। उधर AAP पंजाब से पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को राज्यसभा सांसद बना चुकी है।Screenshot_20220522-134336_Chrome.jpg