फुटबॉल में निसिंग ने घराैंडा ब्लॉक को दी शिकस्त

in #sports2 years ago

करनाल। कर्ण स्टेडियम में शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। फुटबॉल में निसिंग ब्लॉक ने घरौडा ब्लॉक को हरा दिया। प्रतियोगिता में खंड स्तर पर विजेता रहे खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सात सितंबर तक पुरुष वर्ग, आठ और नौ सितंबर को महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता के अंडर-19 शतरंज इवेंट में कृष और अंडर-19 डिस्कस थ्रो में अंशुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी करनाल संजीव कुमार ने किया। सभी छह खंडों से खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। एईओ संगीता व खेल सचिव अर्चना सिंह की देखरेख में यह आयोजन करवाया गया। निर्णायक मंडल में पीटी व डीपी प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा शामिल रहे। इस अवसर पर पंकज शर्मा, रविंद्र, विजयपाल, रोशनलाल, बलवंत, रणवीर सिंह, ममता, प्रीतम, रमजान खान, जेबीटी जयराज, एआरबीसी ईशा, मंजीत सिंह, हवा सिंह, बबीता, पूनम, स्वाति, मंजीत, रेणु, पूनम रानी व तुषार मौजूद रहे।