शीर्ष स्तरीय फुटबॉल में 700 क्लब गोल दागने वाले पहले फुटबॉलर बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो

in #sports2 years ago


मैनचेस्टर यूनाइटेड के फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो रविवार को शीर्ष स्तरीय फुटबॉल में 700 क्लब गोल दागने वाले पहले फुटबॉलर बने। उन्होंने प्रीमियर लीग में एवर्टन के खिलाफ 44वें मिनट में गोल दागने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल की। रोनाल्डो ने स्पोर्टिंग लिस्बन, मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और जुवेंटस के लिए 943 मैच में 700 गोल दागे। पुर्तगाल के इस स्टार स्ट्राइकर के गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एवर्टन को 2-1 से हराया।

Sort:  

Please like my page 🙏