गोडू की पिंकी का राज्यस्तर पर चयन।

in #sports2 years ago

IMG-20221122-WA0003.jpg
बज्जू उपखंड के सीमावर्ती गोडू गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा पिंकी बिशनोई का राज्यस्तर पर चयन हुआ है। शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश बिशनोई ने बताया कि बालिका वर्ग में कब्बडी प्रतियोगिता 17 वर्ष वर्ग में विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा पिंकी बिशनोई का राज्यस्तर पर चयन हुआ जो राज्यस्तर बीकानेर जिले का प्रतिनिधि करेगी। व्याख्याता कैलाशदान देवल ने बताया कि पिंकी धौलपुर में 24 नवंबर तक आयोजित होने पर वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी।