CWG 2022: भारत को मिला 9वां गोल्ड मेडल; बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया ने जीता स्वर्ण पदक!

in #sports2 years ago

News Desk - Wortheum
Reported by Alok Srivaastav
06 Aug 2022, Day- Saturday, 08:00 AM (IST)

वरथियम संवाददाता || संत कबीर नगर

बर्मिघम में हो रहे कॉमनवेल्थ खेल 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए कुल 9 गोल्ड मैडल अपने नाम कर लिए।
deepak_punia_sakshi_malik_bajrang_punia_1659723751.jpg
स्टार पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती स्पर्धा में शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाले, जबकि अंशु मलिक को पदार्पण करते हुए रजत पदक मिला। टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग का 65 किलो वर्ग में इतना दबदबा रहा कि पहले दौर में ही उन्होंने चार में से तीन मुकाबले जीते। उन्होंने फाइनल में कनाडा के लाचलान मैकनील को 9-2 से हराया । इससे पहले इंग्लैंड के जॉर्ज रैम पर तकनीकी श्रेष्ठता (10-0) से जीत दर्ज कर आसानी से फाइनल में जगह बनायी थी।वहीं साक्षी मलिक ने 62 किग्रा के फाइनल में कनाडा की एना गोंडिनेज गोंजालेस को चित करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह साक्षी का राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक है। इससे पहले वह राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी हैं। वहीं अंशु मलिक ने 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का कुश्ती में खाता खोला।

दीपक पूनिया ने पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को पुरूषों के 86 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में 3-0 से हराकर भारत को तीसरा स्वर्ण दिलाया। वह कनाडा के एलेक्जेंडर मूर को 3-1 से पराजित करके फाइनल में पहुंचे थे। भारत कुश्ती में अब तक तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित पांच पदक जीत चुका है। इससे पहले, अंशु मलिक 57 किग्रा महिला में रजत, जबकि बजरंग पूनिया 65 किग्रा पुरुष वर्ग और 86 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में दीपक पूनिया स्वर्ण जीत चुके हैं। दिव्या ने कांस्य पदक जीता है।

साक्षी मलिक ने वापसी करते हुए हुए जीता फाइनल

भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने भी राष्ट्रमंडल खेलों की 62 किग्रा के फाइनल में कनाडा की एना गोंडिनेज गोंजालेस को चित करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह साक्षी का राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक है। इससे पहले वह राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी हैं। साक्षी ने गोंजालेज को चित (विन बाई फॉल) करके स्वर्ण पदक जीता। साक्षी पहले हाफ के अंत तक मैच में 4-0 से पीछे चल रही थीं, लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने शानदार वापसी की। साक्षी ने पहले गोंजालेज को दो बार टेकडाउन करके मैच को 4-4 की बराबरी पर पहुंचाया, और फिर अपनी प्रतिद्वंदी को चित करते हुए उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला स्वर्ण प्राप्त किया।

अंशु ने इससे पहले हर मुकाबले में दबदबा बनाया। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की इरेन सिमियोनिडिस और सेमीफाइनल में श्रीलंका की नेथमी पोरूथोटागे पर तकनीकी श्रेष्ठता (10-0) से जीत दर्ज की।

Sort:  

Congratulations

Same to you ma'am...💐💐💐