150 लोगों ने ली सपा की सदस्यता

in #sp2 years ago

कुशीनगर : सपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान। कार्यक्रम में 500 लोगों ने ली सपा की सदस्यता। हर जाति धर्म के लोगो को जोड़ने की अपील।

कुशीनगर: विधानसभा कुशीनगर क्षेत्र के टेकुआटार में शनिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले में बीते चुनाव में मिली हार के बाद सपा ने अब अपने पार्टी में कार्यकर्ताओं को जोड़ने के अभियान की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं ने लगभग पाँच सौ नए कार्यकर्ताओ को जोड़ने की बात कही।

सपा के इस सदस्यता अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी मिठाई लाल भारती रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से सभी जाति एवं धर्म के लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने का कार्य करें। इस बार कुशीनगर विधानसभा में सपा को ऐतिहासिक मत मिले थे। उसी तरह से तरह ऐतिहासिक कार्यकर्ताओ की फौज होनी चाहिए। कुशीनगर विधनसभा के पूर्व प्रत्यासी राजेश प्रताप राव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ की हड्डी होते है। और इन्ही के बदौलत आने वाले समय मे सत्ता पाया जा सकता है। सभी अपने जुझारू साथियों से अपील करते हुए कहा कि सभी वर्ग एवं समुदाय के लोगों को अधिक से अधिक सदस्यता दिलाकर इस विधानसभा की ओर से विशेष संदेश देने का कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र यादव व संचालन सिकंदर आलम ने किया।

कार्यक्रम को उग्रसेन यादव, राजेश पांडेय, पुरंदर यादव, प्रदीप सिंह,भूपेंद्र सिंह, एनुल हक,शमसाद, राधेश्याम आदि ने संबोधित किया। इस दौरान जनार्डन यादव, अमेरिकन, धर्मवीर, गेंदा सिंह,हरेंद्र यादव,प्रसून, उमाशंकर, संतोष राव, अरशद खान, आदि मौजूद रहे।