चलेगा हर घर मुलायम अभियान : अर्जुन यादव

in #sp2 years ago

Screenshot_20221006-031754_Facebook.jpg

झांसी। समाजवादी पार्टी हर घर मुलायम अभियान चलाएगी। पार्टी के पूर्व महासचिव अर्जुन यादव ने बताया कि अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तस्वीरें सपा से जुड़े लोगों को बांटी जाएंगी। सभी को प्रेरित किया जाएगा कि वह मुलायम सिंह की फोटो अपने घर में लगाएं। फोटो पर उनके जन्म और निधन की तारीख अंकित होगी। यह अभियान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एक साथ चलाया जाएगा।