नयनतारा जुड़वा बच्चों की बनीं मां, 4 महीने पहले डायरेक्टर विग्नेश शिवान संग की थी शादी

baby.JPG

नयनतारा के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। वो मां बन गई हैं। विग्नेश शिवान ने एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। तस्वीरों में नयनतारा और विग्नेश अपने दोनों बच्चों के पैरों पर किस कर रहे हैं।
नयनतारा और विग्नेश शिवान माता-पिता बन गए हैं। कपल के घर जुड़वा बेटों का जन्म हुआ है। सोशल मीडिया पर विग्नेश ने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर की और यह खुशखबरी प्रशंसकों को दी। नयनतारा और विग्नेश इसी साल 9 जून को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की रस्में बेहद धूमधाम से निभाई गई थीं जहां शाहरुख खान, एआर रहमान, सूर्या, रजनीकांत सहित दूसरे बड़े सितारे पहुंचे थे। अब शादी के 4 महीने बाद कपल के घर किलकारियां गूजी हैं।
बच्चों के नाम का भी खुलासा

विग्नेश ने जो फोटोज शेयर की हैं उसमें नयनतारा और वो अपने जुड़वा बच्चों के पैरों को किस कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों का चेहरा रिवील नहीं किया है। केवल उनके छोटे पैर दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने अपने दोनों बच्चों के नाम भी बताए हैं। विग्नेश ने कैप्शन में लिखा, ‘नयन और मैं अम्मा-अप्पा बन गए हैं।‘ आगे वो लिखते हैं, ‘हमें जुड़वा बच्चे हुए हैं। हमारी सारी दुआओं, हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद मिलकर हमें हमारे दोनों बच्चों के रूप में मिले हैं।

heroin.JPG

चेन्नई में की थी शादी

बता दें कि नयनतारा और विग्नेश ने कई साल एक दूसरे को डेट किया। उनकी शादी की रस्में चेन्नई में हुईं। पहले वो तिरूपति में शादी करना चाहते थे लेकिन फिर वैसा नहीं हो पाया। शादी के बाद वो हनीमून के लिए थाईलैंड गए थे। नयनतारा और विग्नेश की शादी की डॉक्यूमेट्री जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा, शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जवान‘ में नजर आएंगी। इस फिल्म के निर्देशक एटली हैं।