एक और बेटी दहेज लोभियों की हुई शिकार

in #sonbhadra2 years ago

IMG-20220701-WA0083.jpg
◆पिता ने बेटी की ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
।सोनभद्र।
दहेज़ के लालच में बहू को उतारा मौत के घाट पिंकी चौबे , पुत्री रामेश्वर चौबे ग्राम भूसौलिया रामगढ़,
की सादी 18 फरवरी 2022 को शुभम त्रिपाठी , पुत्र सुधाकर त्रिपाठी से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न किया गया था, यह प्रॉपर रहने वाले भदोही जिला के हैं ओबरा सोनभद्र में नौकरी, करते हैं और पूरे परिवार सहित ओबरा में ही निवास करते हैं।शादी के बाद पिंकी की सास ससुर, पति मिलकर , पिंकी से पिंकी के पिता से पैसे मंगवाने के लिए बार बार प्रताड़ित करते रहते थे कि तुम्हारे पिता जी ने कुछ नहीं दिया है।। और लड़की को मारा पीटा करते थे। भोजन भी उसका बंद कर दिया गया था। जब वह अपने पिता जी से पैसा नहीं माना करने पर तीनों ने बहुत मारा करते थे इसी बात को लेकर कल रात में तीनों ने मिलकर उसकी सासू और ससुर पति तीनों मिलकर पिंकी का हत्या कर दिया पिंकी को कई बार जान मारने की धमकी उसकी सासू दिया करती थी। लड़की के पिता रामेश्वर चौबे को भी कई बार धमकाया गया था गरीब होने के कारण वो पैसे नहीं दे पाए जितनी औकात थी उससे औकात से अधिक दिया लेकिन उनको यह आभास नहीं था कि इस तरह से घटनाएं मेरे लड़की के साथ घटित हो जाएगा दहेज प्रथा दहेज प्रताड़ना में आए दिन लड़कियों की हो रही हत्या यह हमारे समाज के लिए बहुत बड़ा दुर्भाग्य है। घटना किसी के लड़की के साथ भी घट सकता है। इस घटना में शुभम त्रिपाठी पुत्र सुधाकर त्रिपाठी, पत्नी रत्नावली त्रिपाठी ने मिलकर बहू पिंकी बेटी की हत्या की है। मृतका के पिता जी ने ओबरा कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दी है। मैं मनीष देव सोनभद्र यूपी मांग करता हूं सोनभद्र। शासन प्रशासन पुलिस अधीक्षक महोदय, थाना अध्यक्ष महोदय, से विनम्र निवेदन है कि निष्पक्ष तरीके से जांच करके अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। ताकि फिर कोई भी दोबारा इस तरह से किसी भी लड़की के साथ करने से डरे।। गरीब मां बाप की लड़कियों को दहेज के कारण हत्या कर दी जा रही है जो हमारे समाज के लिए बहुत ही दर्दनाक और भयानक है समाज में अराजकता फैल रहा है।