सांझ केन्द्र थाना गुरुहरसहाय ने जरुरतमंद गरीब पविारों को राशन बांटा

in #social2 years ago

सांझ केन्द्र थाना गुरुहरसहाय ने जरुरतमंद गरीब पविारों को राशन बांटा

11RamanGhs02 (1).jpg
गुरुहरसहाय,फिरोजपुर

सहायक डायरैक्टर जनरल पुलिस
कम्यूनिटी अफेयर डिवीजन पंजाब मैडम गुरप्रीत कौर दिओ की हिदायतानुसार
जिला पुलिस प्रमुख सुरिन्द्र कुमार की देख-रेख में आज सांझ केन्द्र
गुरुहरसहाय में 40 के करीब जरुरतमंद गरीब परिवारों को राशन बांटा गया। इस
संबंधी जानकारी देते हुए सांझ केन्द्र इंचार्ज एएसआई बलविन्द्र सिंह ने
बताया कि इन जरुरतमंद परिवारों को मान्नीय डीएसपी यादविन्द्र सिंह बाजवा
व थाना प्रभारी रवि कुमार यादव की सहायता से राशन बांटा गया है। उन्होंने
कहा कि जरुरत पढऩे पर उक्त परिवारों को उनकी तरफ से ओर भी राशन मुहैया
करवाया जाऐगा। इस मौके पर हैड कांस्टेबल सुखविन्द्र सिंह, सुखचैन सिंह,
गुरदियाल सिंह, महिला मित्र मनजीत कौर, लखविन्दर कौर व अन्य कर्मचारी
मौजूद थे।

Sort:  

वर्थेम से जुड़े सभी दोस्तों की खबर को लाइक, कमेंट और फॉलो करें और आगे बढ़ें