जौड़े मेले हमें हमारे सभ्याचार के साथ जौड़ते है

in #social2 years ago

जौड़े मेले हमें हमारे सभ्याचार के साथ जौड़ते है:नसीब संधू
लंगर प्रबंधक कमेटी को पूर्व कैबिनेट मंत्री सोढी की तरफ से भेंट की 25
हजार की सहायता राशि

07Fzr05.jpg

फिरोजपुर

धन-धन ब्रह्म ज्ञानी बाबा बुढा
साहिब जी के वार्षिक जौड़ मेले को लेकर किले वाला चौक फिरोजपुर-फाजिल्का
रोड पर आयोजित पांचवें विशाल लंगर में आज स.नसीब सिंह संधू जिला परिषद्
मैंबर कम सियासी सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने
विशेष तौर पर हिस्सा लिया। इस दौरान स.नसीब सिंह संधू ने पूर्व कैबिनेट
मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी की तरफ से लंगर प्रबंध कमेटी के
पदाधिकारियों को 25 हजार की सहायता राशि का चैक भेंट किया। जिसके लिए
प्रबंधकों ने स.राणा गुरमीत सिंह सोढी व नसीब सिंह संधू का विशेष तर पर
अभार व्यक्त किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए स.नसीब सिंह
संधू ने कहा कि जौड़ मेले हमारे सभ्याचार का अह्म हिस्सा है और यह हमें
अपने सभ्याचार के साथ जौडक़र रखते है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को नशों
का त्याग करके अपने सभ्याचार को संभालने के लिए इस तरह के धार्मिक समारोह
आयोजित करना चाहिए।