बड़ामलहरा विधानसभा से होगा कांग्रेस पार्टी का चुनावी शंखनाद*

in #social2 years ago

बड़ामलहरा विधानसभा से होगा कांग्रेस पार्टी का चुनावी शंखनाद
20 अक्टूबर को होगी पूर्व मुख्यमंत्री IMG-20221009-WA0194.jpgकमलनाथ की जनसभा
नगर के आयुष होटल में आज कांग्रेस पार्टी नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने एक बैठक के दौरान जहां पार्टी कार्यकर्ताओं में मिशन 2023 के लिए जहा जोश दिया तो बही भा जा पा को आड़े हाथों लेते हुए भ्रष्टाचारी पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हो रहा है। लोगो को रोजगार मिल नही रहे है बल्कि उनके रोजगार कम होते जा रहे है। साथ ही साथ उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि 20 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बड़ामलहरा के दौरे पर आ रहे हैं। जहां पर मिशन 2023 का चुनावी शंखनाद करेंगे। साथ ही साथ बोटरो की नब्ज भी टटोलेगे।
विधायको को दी क्लीन चिट
छेड़छाड़ के आरोपों में घिर विधायको को नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भाजपा की साजिश करार दिया है उन्होंने कहा कि दोनों विधायक ना तो कभी नशा करते हैं। न ही उनके द्वारा कोई गलत हरकत की गई। यह भाजपा के द्वारा कांग्रेस पार्टी के विधायको को बदनाम करने की साजिश है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दौरे को देखते हुए आज पार्टी पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने की अपील की है। इस कार्यक्रम के दौरान छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी, राजनगर विधायक नाती राजा, महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित, बंडा विधायक तरबर सिंह,पूर्व मंत्री राजा पटेरिया, जिलाध्यक्ष लखन पटेल, मनोज त्रिवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार चौहान, नरेंद्र दीक्षित,रामसिया भारती के साथ साथ मंडल एब सेक्टर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।