विश्व शांति और जनकल्याण के लिए बैंगलौर के आचार्यो द्वारा किया गया पूजा-पाठ

in #socal2 years ago (edited)

IMG-20220730-WA0026.jpg
संतकबीरनगर : खलीलाबाद शहर में श्रावण मास में विश्वशांति व जन कल्याण के लिए श्री श्री 108 गुरुदेव रविशंकर जी के विश्व आध्यात्मिक संगठन आर्ट ऑफ लिविंग की स्थानीय शाखा की ओर से दिव्य रूद्राभिषेक और पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें बढ़-चढ़कर लोगों ने प्रतिभाग किया।

IMG-20220730-WA0025.jpgयहां पर बेंगलुरु आश्रम से आए स्वामी सुशील जी और अन्य विद्वान आचार्य द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ रुद्राभिषेक कार्यक्रम को संपन्न कराते हुए सभी लोगों में प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ आराधना, पूजा और आरती का कार्यक्रम कर कार्यक्रम की समापन हुआ। आचार्य सुशील जी ने कहा कि विश्व शांति और कल्याण के लिए यह कार्यक्रम चल रहा है, जो आज मनुष्य के जीवन में जो तनाव भरा हुआ है, उसे जीवन जीने की कला से दूर किया जा सकता है। हमें मुस्कुराते रहना चाहिए। मुस्कुराने से तनाव दूर होता है।
आज विश्व में चारों ओर तनाव दिखाई पड़ता है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव-पार्वती की प्रतिमा का रूद्राभिषेक किया गया। उन्होंने कहा कि सावन का माह पावन होता है। भगवान शिव शक्तियों के स्त्रोत हैं और उनसे ही विश्व का कल्याण होता है। इस दौरान आर्ट आफ लिविंग के प्रशिक्षक अमित जैन, विनीत चड्ढा, नमिता चड्ढा, संध्या गुप्ता, सुनील गुप्ता, अजय सेठी, रजनीश वर्मा, राकेश सिंह कसेरा, उदय प्रताप सिंह, नवीन त्रिपाठी, संतोष जायसवाल, मयंक गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहे।