जूते में बैठा था 4 फीट लंबा सांप

in #snake2 years ago

जबलपुर में 3 दिन से दुकान में डाल रखा था डेरा
स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

अगर आप बिना चेक किए जूते पहन लेते हैं तो यह खबर आपको अलर्ट करने वाली है। जबलपुर में तीन दिन पहले एक दुकान में सांप घुस गया था। जब स्नेक कैचर को बुलाया गया तो वह दुकान में रखे एक जूते के अंदर बैठा मिला। जिसे पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इससे पहले एक कार की डिक्की में सांप मिला था। उधर, शिवपुरी से भी सांप का मुर्गी का अंडे उगलने का वीडियो सामने आया है।
IMG_20220829_202230.jpg
जबलपुर की घटना कुशनेर इलाके में स्थित ऋषि बूट हाउस की है। यहां दुकान संचालक अंकित जैन ने 3 दिन पहले अपनी शॉप में एक सांप देखा था। सांप पकड़ने के लिए उसने दुकान को खाली भी कर दिया था, लेकिन सांप नहीं मिला। परेशान होकर दुकान संचालक ने स्नेक कैचर धनंजय घोष को सूचना दी। फिर उसने दुकान में सांप को ढूंढना शुरू किया। हालांकि उसे भी आसानी से सफलता नहीं मिली।

स्नेक कैचर ने पहले बाहर रखे सामान में सांप को खोजा। 20 मिनट के बाद एक सफेद बोरे के अंदर रखे में सांप दिखाई दिया। जो करीब 4 फीट लंबा था। सांप धामन प्रजाति का था। जो ज्यादा जहरीला नहीं होता है। वहीं सांप को जूते से निकाल कर 15 मिनिट में रेस्क्यू किया गया। उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

शिवपुरी में कोबरा ने पहले निगले फिर उगले अंडे शिवपुरी के नरवर में बीती रात एक कोबरा सांप मुर्गी के बाड़े में घुस गया। यहां उसने तीन मुर्गियों को मार दिया, वहीं देसी मुर्गी के 2 अंडों को भी निगल गया। सुबह सूचना के बाद कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इसके बाद सांप ने अंडे उगल दिए
IMG_20220829_202250.jpg
साल 2020 में पन्ना के तत्कालीन एसपी मयंक अवस्थी के जूते में भी सांप निकला था। एसपी ने जूते से मोजे निकालने के लिए जैसे ही हाथ डाला भीतर बैठे सांप उन्हें डस लिया था। उन्हें तत्काल जबलपुर रैफर किया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें 48 घंटे आब्जर्वेशन में रखा था।