स्वर्गीय राजेश सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर गरीबों में किया गया कंबल का वितरण*

in #skn2 years ago

Screenshot_2022_0902_172417.jpgसंत कबीर नगर:-जिला मुख्यालय से सटे गंगा देवरिया गांव के रहने वाले स्वर्गीय राजेश सिंह की प्रथम पुण्यतिथि को लेकर गरीब असहायों में कंबल का वितरण किया गया।सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहने वाले राजेश सिंह ने अपने छात्र जीवन से राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। वर्ष 1988 में किसान डिग्री कॉलेज बस्ती के छात्र संघ अध्यक्ष बने। वर्ष 2009 के आम चुनाव में पीस पार्टी के प्रत्याशी के तौर चुनाव लड़ा था। आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर बेटे सार्थक सिंह सक्षम सिंह की ओर से पिता स्व. राजेश सिंह की पुण्यतिथि पर देवरिया गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों के गरीब, असहाय, जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया। जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। स्व. राजेश सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके कार्यों को याद किया। समारोह में सांसद प्रवीण निषाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी विधायक गणेश चौहान विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि स्वर्गीय सिंह जनपद के विकास के धुरी थे। उन्होंने बगैर किसी भेदभाव के दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज सेवका कार्य किया। सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व उनके ने रहने के बाद लोगों के समझ में आ रहा है। स्वर्गीय सिंह इमानदारी और कर्मठता के प्रति मूर्ति थे।Screenshot_2022_0902_172505.jpgScreenshot_2022_0902_172438.jpgScreenshot_2022_0902_172424.jpg