धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती

in #sitapur2 years ago

Screenshot_20220503_163003.jpgScreenshot_20220503_163036.jpg
उत्तर प्रदेश ब्राह्मण महासभा के द्वारा मनाया गया बाबा परशुराम का जन्मदिन

सीतापुर -आज उत्तर प्रदेश ब्राह्मण महासभा सीतापुर इकाई के तत्वाधान में आदरणीय अंशु शर्मा के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष आशीष तिवारी व जिले की टीम के पदाधिकारियों द्वारा जिला कार्यालय सीतापुर उपस्थित होकर ब्राह्मण सभा के आराध्य भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाबा परशुराम की प्रतिमा पर फूल माला अर्पण कर व दीप प्रज्वलित कर प्रसाद वितरण किया गया जन्मोत्सव में उपस्थित जिला महामंत्री अवनीश ब्राह्मण, उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, सीतापुर तहसील अध्यक्ष धीरज त्रिपाठी, महोली तहसील अध्यक्ष कृष्ण अवतार, मिश्रिख तहसील अध्यक्ष कुलदीप कुमार त्रिवेदी, मिश्रिख तहसील उपाध्यक्ष व मुख्य पुजारी अनिल मिश्रा, अवनीश त्रिवेदी, पुनीत मिश्रा, ऋषभ तिवारी, हर्षित ,अंश, शिवाय मिश्र ,आदि की उपस्थिति रही।
रिपोर्ट-कुलदीप त्रिवेदी