सीतापुर में प्रधान ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष को पीटा, जानिए पूरा मामला

in #sitapur2 years ago

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिल कर भाजपा बूथ अध्यक्ष की पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पक्ष ने मामले की तहरीर थाने पर दी।

_1653635138.webp

सीतापुर के महोली क्षेत्र में भाजपा के बूथ अध्यक्ष को दबंगों ने पीट दिया। बूथ अध्यक्ष ने गांव में बने गौवंश के बाड़े में भूखों मर रहे गौवंश से संबंधित डीएम से शिकायत की थी। मामले की जांच होने पर बौखलाए ग्राम प्रधान ने अपने साथियों संग मिलकर बूथ अध्यक्ष की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पक्ष ने मामले की तहरीर थाने पर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। घटना बीते गुरुवार की है। महोली थाना क्षेत्र के गांव महौरनिया में गौवंश के लिए बाड़ा बना हुआ है। इसमें करीब तीन दर्जन गौ वंश बाड़े में बंद थे। चारा, पानी की व्यवस्था न होने से करीब एक दर्जन गौवंशों ने भूख से तड़प कर दम तोड दिया हैं। आरोप है कि जिन्हें ग्राम प्रधान के द्वारा जमीन के नीचे चोरी से दबा दिया जाता है। महोरनिया ग्राम पंचायत के निवासी रामनरेश मिश्र ने इस बाबत में प्रार्थना पत्र देकर डीएम से शिकायत की थी। जिसकी जांच बीते गुरुवार को हो रही थी।
आरोप है कि इस बात से बौखलाए ग्राम प्रधान ने साथियों संग मिलकर रामनरेश को पीट दिया। वहीं गांव के प्रधान का कहना है विपक्षी गणों ने भी मारपीट की है सभी आरोप निराधार है।