धुंध में वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

in #sitapur9 months ago

बिसवां। धुंध में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।सीतापुर-बहराइच मार्ग पर रामपुर कलां थाना क्षेत्र के कुम्हारन पुरवा गांव के मजरा बम्हौर निवासी अजय कुमार दीक्षित (40) बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान पुरैनीगंज स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व ग्रामीणों की सहायता से उसे बिसवां सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार अजय एक प्लाईवुड फैक्टरी में रात की पाली में मजदूरी करने जाता था। शुक्रवार सुबह ड्यूटी खत्म कर वह वापस घर जा रहा था। इसी बीच यह हादसा हो गया। टक्कर के बाद चालक वाहन संग फरार हो गया। मृतक अजय कुमार दीक्षित के परिवार में पत्नी के अलावा दो लड़कियां और दो लड़के हैं। इसमें बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है।वह मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।

Sort:  

दुःखद

दुखद घटना