ग्रेट एशियन सर्कस की शुरू हुई तैयारियां, जल्द शुरू होगा मेला*

in #sitapur2 years ago

सिधौली/ सीतापुर! जनपद सीतापुर के विधानसभा सिधौली में द ग्रेट एशियन सर्कस जल्द ही सिधौली कस्बे में शुरू होने वाला है। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। पंडाल सजाए जा चुके हैं। विभिन्न प्रकार के झूले भी आ चुके हैं। जल्द ही मेला शुरू किया जाएगा। यह जानकारी मेला संचालक ने दी। उन्होंने बताया कि हर दूसरे साल सिधौली में द ग्रेट एशियन सर्कस लगाया जाता है। जिसमें दूरदराज के लोग मेला देखने आते हैं। सर्कस में विभिन्न प्रकार के मेले तथा अन्य स्टाल लगाए जाते हैं। इस बार का सर्कस ज्यादा खास हो इसके लिए कुछ खास इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मेला जल्द ही शुरू होगा। तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सभी प्रकार के झूले आ चुके हैं। उन्होंने मेले में ज्यादा से ज्यादा लोगों के पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के स्टॉल बुजुर्गों के खाने पीने के लिए विभिन्न प्रकार के स्टॉल तथा सभी वर्गों के लोगों का मनोरंजन करने के लिए द ग्रेट इंडियन सर्कस लगाया जा रहा है। सर्कस में सभी वर्गों के लोगों का मनोरंजन होगा।