बंदरों से फसलों को बचाएंगे लंगूर के पोस्टर

in #sitapur7 months ago

महमूदाबाद(सीतापुर)। क्षेत्र में बंदरों का आतंक है। किसानों ने अफसरों से शिकायत की तो इसे अनसुना कर दिया गया। अब मजबूरी में किसान अपनी फसल को बचाने के लिए लंगूर का सहारा ले रहे हैं। किसान खेतों में लंगूर के पोस्टर लगा रहे हैं। किसानों का मानना है कि लंगूर देखकर बंदर नहीं आते हैं। इसी वजह से अब वह लंगूर का सहारा ले रहे हैं।ग्राम पचदेवरी निवासी रमेश चंद्र वर्मा ने सड़क के किनारे पांच बीघे में आलू बोया था। बंदर रोज आलू खोद ले जाते थे। पौधों को भी उखाड़ देते हैं। जिसको देखते हुए लंगूर बना हुआ पोस्टर खेत के किनारों पर लगवा दिया है। इन पोस्टरों को देखकर बंदर डर रहे हैं। वह खेत की तरफ रुख ही नहीं करते हैं। इन पोस्टरों के जरिए फसल बचाने में मदद मिल रही है। इस प्रयोग की सफलता के बाद काफी लोगों ने अपने घरों व खेतों में लंगूर के पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं।

Sort:  

👍👍👍