रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में संतों को मिला न्योता, 18 को पहुंचेंगे

in #sitapur8 months ago

सीतापुर। जिले से 30 संत अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। शुक्रवार को नैमिषारण्य के 12 संतों को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण सौंपा। संतों को निमंत्रण देने के लिए विश्व हिंदू परिषद के अवध प्रांत के प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख विपुल सिंह नैमिषारण्य पहुंचे। उन्होंने सभी संतों को निमंत्रण बांटा। इस दौरान उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनींद्र अवस्थी, नीरज त्रिपाठी, प्रांतीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अवध प्रांत बजरंगी विमल मिश्र व अन्य मौजूद रहे।
18 जनवरी को पहुंचना होगा अयोध्या
विपुल सिंह ने नैमिष व्यास पीठाधीश्वर जगदाचार्य स्वामी देवेंद्रानंद सरस्वती जी महराज, परिक्रमा अध्यक्ष महंत नारायण दास, व्यास पीठाधीश अनिल शास्त्री, स्वामी विद्यानंद सरस्वती, स्वामी शाश्वतानंद सरस्वती, चक्रतीर्थ के प्रधान पुजारी राजनारायण पांडे, सनातनी संत आत्मप्रकाश, राम चरणदास त्यागी, सरोज दीदी, मुमुक्षा दीदी,स्वामी सुरेशानंदजी व राम अटल दास साहेब को आमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में उपस्थित रहने का निवेदन किया। उन्होंने बताया कि सभी संतों को 18 जनवरी को ही अयोध्या पहुंचना है। वहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सभी संतों के रहने और भोजन की व्यवस्था की है। अभी नैमिषारण्य के अन्य संतों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर नैमिष व्यासपीठाधीश्वर श्रीमज्जगदाचार्य स्वामी देवेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि ये हिंदू समाज के लिए गौरव का विषय है। हमारे पूर्वाचार्यों की त्याग और तपस्या सफल हो गई। विश्व हिंदू परिषद का बहुत ही सराहनीय योगदान रहा। विहिप के न जाने कितने कार्यकर्ताओं ने कितना त्याग किया है। कितनों के प्राण बलिदान हो गए, आज उनकी आत्मा को भी तृप्ति मिल रही होगी। वहीं, परिक्रमा समिति के अध्यक्ष महंत नारायण दास ने कहा कि राम मंदिर राष्ट्रीय गौरव की पुनर्स्थापना है। हम सभी अयोध्या जाएंगे।
ये संत होंगे शामिल
1- परम पूज्य नैमिष व्यासपीठाधीश्वर श्रीमज्जगदाचार्य स्वामी देवेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज (अध्यात्म विद्या पीठ नारदानंद आश्रम)
2- परमपूज्य नारायण दास जी महाराज अध्यक्ष श्री चौरासी कोसीय परिक्रमा समिति मिश्रित नैमिषारण्य
3- महंत संतोष दास खाकी जी बनगढ़ आश्रम
4- स्वामी विद्यानंद सरस्वती जी
5- माता रामानुज कुमारी जी
6- स्वामी शाश्वतानंद सरस्वती
7- स्वामी दिवाकरानंद सरस्वती
8- साध्वी सरोज दीदी
9- साध्वी मुमुक्षा दीदी
10- बाबा आत्मप्रकाश जी
11- स्वामी सुरेशानंदजी
12- पं राजनारायण पांडे जी
13- बाबा राम चरणदास
14- महंत राम अटल साहेब
15- महंत संत दास संदना
16- महंत प्रीतम दास मछरेहटा
17- बाबा अंजनी दास पिसावां
18- स्वामी प्रकाशानंद सरस्वती फलाहारी सिधौली
19- बाबा पवन गिरी सिधौली
20- पूज्य बामन पीठाधीश्वर कृष्ण किशोर जी महराज बौनाभारी सिधौली
21- स्वामी बृजेशानंद उदासीन अटरिया
22- महंत बिंद्रा दास जी कैलाश आश्रम
23- स्वामी दिव्यानंद जी नैमिषारण्य
24- श्री अनिल शास्त्री जी
25- स्वामी रामाश्रम जी महराज
26- बाबा ऋषि महराज
27- महंत राम सेवक रामायणी
28- महंत अमृत दास महाराज
29- महंत राघव दास
30- महंत राजाबख्श दास