प्राथमिक विद्यालय मत्तेपुर उपजिलाधिकारी द्वारा अतिरिक्त कक्षा कक्षा का नीव पूजन किया गया।

in #sitapur2 years ago

IMG-20220513-WA0019.jpg
कल दिन शुक्रवार को जनपद सीतापुर के विकास खण्ड सिधौली की ग्राम सभा - शिवरा के अर्न्तगत आने वाले प्राथमिक विद्यालय मत्तेपुर को उपजिलाधिकार पंकज प्रकाश राठौर द्वारा गोद लिया गया था। तथा उनके द्वारा अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण हेतु स्वंय फावड़ा चलाकर विधि विधान से नींव पूजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार, सहायक अध्यापक नम्रता चौहान, पूजा सिंह, लेखपाल राजस्व - अनीता राठौर, लेखपाल शिवेन्द्र प्रताप, कानूनगो मनमोहन शुक्ल, प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, समस्त विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे सभी ग्रामवासियों ने उत्साह एव प्रसन्नता व्यक्त की।