भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक डॉ. जोगेंद्र सिंह सिलोर का स्वागत

in #sirohi2 years ago

सिरोही। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक का शुक्रवार को कैलाश नगर में स्वागत किया गया। शिवगंज प्रधान प्रतिनिधि ठाकुर विशन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व क्षेत्र के लोगों के साथ प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक जोगेंद्र सिंह सिलोर का माला पहनाकर स्वागत किया गया। जोगेंद्रसिंह सिलोर इन दिनों जिले के प्रवास पर हैं।
इस अवसर पर जितेंद्र पुरोहित भाजपा आईटी सेल मनादर, दिनेश्वर पुरोहित, नरेंद्रभाई कैलाश नगर, विसराम सुथार, नरपत रावल, मोहनलाल किसान मोर्चा के साथ कई लोग मौजूद थे।IMG-20220527-WA0043.jpg