हाथों में तिरंगा थाम मौन पदयात्रा निकालकर भाजपाइयों ने मनाया विभाजन विभीषिका दिवस।

IMG-20220814-WA0366.jpg
बरुआसागर। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर नगर के भाजपाइयों ने क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा के नेतृत्व में विभाजन विभीषिका पदयात्रा का आयोजन किया।
रविवार को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बरुआसागर में क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा के नेतृत्व में 1947 में हुए देश के विभाजन की बरसी पर नगर के भाजपाइयों ने रामराजा विवाह घर निगोना खेरा से चौक बाज़ार तक सांकेतिक पदयात्रा का आयोजन किया। जिसमें हाथों में तिरंगा थामे व विभाजन से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियाँ लेकर सभी मौन होकर पदयात्रा में सम्मिलित हुए। अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को भारत के विभाजन के समय लाखों बेकसूर भारतीयों का कत्लेआम किया गया। जो बच भी गए तो उनको बेघर होना पड़ा। अपनी ज़मीन जायदाद, मकान, संपत्ति सब वहीं छोड़कर उनको खाली हाथ रातों रात भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। महिलाओं और बच्चों तक को आतताइयों ने नहीं बख्शा। उस भयानक विभीषिका को भारतीय जनमानस याद रखे इस कारण 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
पदयात्रा में अमरसिंह कुशवाहा, मृदुल तिवारी, संदीप जैन, हरिमोहन सोनी, मुकेश नायक, रूपेश नायक, रजनीश शर्मा, शिवम अग्रवाल सहित भाजपा महिला मोर्चा की सदस्याएं मौजूद रहे।

राजीव बिरथरे, बरुआसागर झाँसी।

Sort:  

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my post.