सिद्धू मुसेवाला पर गोलियां चलाने वाले शूटरों के नाम आए सामने, अब तक पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

in #siddhu2 years ago

images (4).jpegAshok Kumar/Barmer

चंडीगढ़। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के तार पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र से जुड़ रहे हैं। मूसेवाला की हत्या के 8 दिन बाद पुलिस ने 8 हमलावरों की पहचान करने का दावा किया है।

जिन हमलावरों ने मूसेवाला पर गोलियां चलाई वे सभी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जा रहे है। पंजाब पुलिस ने इस मामले में मानसा से संदीप उर्फ 'केकड़ा' नाम के शख्स को काबू किया है। पुलिस का दावा है कि केकड़ा ने ही सिद्धू मूसेवाला का फैन बनकर रेकी की थी।

इस मामले में अब तक पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस हमले में शामिल दस लोगों की एक लिस्ट बनाई गई है, जिनमें दो गैंगस्टर शामिल हैं। आठ वे लोग है जिन्होंने सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां चलाई थी।