सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश

IMG-20220620-WA0019.jpgजिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 20 जून 2022 को ई.डी.एम अमरेंद्र दूबे द्वारा तहसील नौगढ़ क्षेत्रों के कुल 20 जन सेवा केन्द्रों का औचिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण

जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 20 जून 2022 को ई.डी.एम अमरेंद्र दूबे द्वारा तहसील नौगढ़ क्षेत्रों के कुल 20 जन सेवा केन्द्रों का औचिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में कुल 14 जन सेवा केंद्र संचालक द्वारा अपने निर्धारित स्थान पर कार्य नहीं करते हुए पाया गया इन जन सेवा केन्द्रों द्वारा प्रमाण पत्रों का निर्धारित मूल्य के सापेक्ष अधिक पैसा लिया जा रहा है तथा इन केन्द्रों द्वारा आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में रुची भी नही ली जा रही है |
अतः इन 14 जनसेवा केंद्रों के निरस्तीकरण की कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी महोदय को सूचना प्रेषित गई की गई है जिलाधिकारी महोदय के निर्देश प्राप्त होते ही उक्त सभी भी जनसेवा केंद्रों की निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी |