शाजापुर: मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू ने किया सुसाइड, 3 साल पहले हुई थी शादी

in #shujalpur2 years ago

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू सविता परमार ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है। बहू की उम्र सिर्फ 22 साल थी। सुसाइड का कारण पारिवारिक बताया जा रहा है। ये घटना कालापीपल तहसील के पोंचानेर गांव में हुई है। मृतका के परिजनों ने इस घटना की पुष्टि की है। इस घटना के बाद पोंचानेर गांव में सन्नाटा है। सविता की शादी लगभग 3 साल पहले मध्यप्रदेश शासन में मंत्री इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज परमार के साथ हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुबह भेजा जा

IMG_20220528_074553.jpg

वही मंत्री के परिवार से कोई भी इस मामले में बोलने से बच रहा है, फिलहाल मंत्री इंदर सिंह परमार का भी फोन बंद बताया जा रहा है। इस घटना के बाद पोंचानेर गांव में सन्नाटा है। मामला मंत्री के परिवार से होने के कारण प्रशासन कुछ भी कहने से कतरा रहा है। शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार शुजालपुर से विधायक हैं। हालांकि घटना के पीछे लंबे समय से पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। सविता परमार का विवाह मध्य प्रदेश शासन में मंत्री इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज परमार के साथ हुआ था।

Sort:  

Shander