जोर बाग मेट्रो स्टेशन के ट्रैक पर कूदा व्यक्ति, येलो लाइन पर मेट्रो सर्विस हुई प्रभावित

in #shubh2 years ago

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर एक व्यक्ति के ट्रैक पर कूदने के कारण मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई। डीएमआरसी ने ट्वीट कर येलो लाइन पर सर्विस प्रभावित होने की जानकारी दी। दिल्ली मेट्रो की तरफ से बताया गया कि एक व्यक्ति के ट्रैक पर आने के कारण सेंट्रल सेक्रेटिएट से ग्रीन पार्क के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित हुई है। हालांकि, कुछ देर बाद इस रूट पर मेट्रो सर्विस फिर से सामान्य रूप से बहाल कर दी गईं। जानकारी के अनुसार जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति आत्महत्या करने के इरादे से ट्रैक पर आग गया। इसके बाद ही येलो लाइन पर मेट्रो सर्विस पर असर पड़ा।vv.jpg