श्रीकांत त्यागी की क्राइम कुंडली खुली : हिस्ट्रीशीटर निकला गालीबाज नेता, अब तक 9 मुकदमे दर्ज;

in #shrikant2 years ago

श्रीकांत त्यागी की क्राइम कुंडली में कई छोटे से लेकर बड़े अपराध दर्ज हैं। इस हिस्ट्रीशीटर नेता पर 15 साल पहले ही गुंडा एक्ट लग चुका है, लेकिन इसके बावजूद यह अब तक आजाद घूम रहा है।
Shrikant Tyagi Crime Kundli : नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता के मामले में फरार चल रहे आरोपी गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के गुनाहों का काला चिट्ठा खुल गया है। इसकी क्राइम कुंडली में कई छोटे से लेकर बड़े अपराध दर्ज हैं। इस हिस्ट्रीशीटर नेता पर 15 साल पहले ही गुंडा एक्ट लग चुका है, लेकिन इसके बावजूद यह अब तक आजाद घूम रहा है।हालांकि, महिला से बदसलूकी मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार श्रीकांत त्यागी अब पुलिस से बचने को भागा-भागा फिर रहा है। नोएडा पुलिस की आठ टीमें उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक उसके संभावित ठिकानों पर सरगर्मी से उसकी तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें : श्रीकांत त्यागी पर चौतरफा शिकंजा, बुलडोजर के बाद GST का छापा; सरेंडर के लिए कोर्ट में अर्जी

बता दें कि, श्रीकांत त्यागी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर पहला मुकदमा साल 2007 में दर्ज किया गया था और अब तक कुल 9 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 8 मामले अकेले नोएडा के फेस-2 थाने में दर्ज हैं और एक मुकदमा थाना सेक्टर-39 में दर्ज है।

श्रीकांत पर इन धाराओं में दर्ज हैं मुकदमे

थाना फेस-2 में दर्ज मुकदमे1. 99/2007 (IPC 387)

  1. 386/2007 (3/4 Gunda Act)

  2. 634/2009 (147, 336, 427, 504 IPC & 7 कि० ला० एक्ट)

  3. 635/2009 (147, 148, 336, 341, 427 IPC, 7 कि० ला० एक्ट & 2/3 क्षति निवारण अधिनियम)

  4. 449/2015 (147, 323, 506 IPC)

  5. 309/2020 (323, 504, 506, 307 IPC)

  6. 329/2022 (354, 323, 504, 506, 447 IPC)

  7. 335/2022 (419, 420, 482 IPC

थाना सेक्टर-39 में दर्ज मुकदमा

  1. 514/2008 (323, 325, 506, 427, 308)

श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम घोषित

फरार श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर न सिर्फ उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है, बल्कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले फेज-2 थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी कर दिया है।उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बुधवार को एक बयान में कहा कि नोएडा स्थित सेक्टर-93बी की हाउसिंग सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी द्वारा एक महिला के साथ अभद्रता करने के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। एडीजी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के तत्काल निर्देश दे दिए गए थे।

ये भी पढ़ें : श्रीकांत को शह देने वाले UP पुलिस के अफसरों पर भी गाज, SHO समेत 6 नपे

उन्होंने इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई के बारे में बताते हुए कहा कि संबद्ध थाना प्रभारी निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही घटना के बाद उक्त सोसाइटी में एक सब-इंस्पेक्टर और चार सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी, उन्हें भी काम में लापरवाही करने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। प्रशांत कुमार ने बताया कि पीड़िता को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराए जाने के अलावा आरडब्ल्यूए की मदद से उस सोसाइटी में आने जाने वालों की स्क्रीनिंग की जा रही है।एडीजी ने कहा कि अभियुक्त श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं। उसकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सभी प्रकार के तकनीकी इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नोएडा पुलिस ने अभियुक्त त्यागी पर इनाम घोषित कर दिया है।

कोर्ट में सरेंडर की अर्जी लगाई

पुलिस-प्रशासन का शिकंजा कसने के बाद फरार आरोपी श्रीकांत त्यागी ने सोमवार को गौतबुद्धनगर के सूरजपुर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर की अर्जी लगाई है और अदालत ने उसे 10 अगस्त की तारीख तय कर दी है।