श्रीगंगानगर में आज भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा का किया अनावरण पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किया अनावरण

in #shri2 years ago

श्रीगंगानगर में आज भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा का किया अनावरण पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किया अनावरण

डाॅ ,भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा अनावरण पर उमड़ी भारी भीड़

देश को बांटने-लड़ाने वालों से रहे सावधान

श्रीगंगानगर के गोल बाजार स्थित अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण आज का भव्य समारोह के साथ हुआ और इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उसके आलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों भी मुख्य रूप से भाग लिया। अपने संबोधन में सचिन पायलट ने लोगों से अपील की कि वे बांटने लड़ाने वालों से सचेत रहे वह एकजुट रहें, आगे आने वाला समय अब युवाओं का है। उन्होंने भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होने पर प्रशंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक नगरी का ऐतिहासिक पल है जिसमें उनकों भाग लेने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा की इस ऐतिहासिक मुर्ती के अनावरण से क्षेत्र के लोगों को इसकी प्ररेणा मिलेगी। पायलट ने कहा कि किसी की अवाज बनकर उनकों ताकत देना उसका धर्म बनता है वह पिड़त की मदद करना सभी का धर्म व जिमेदारी बनती है। केन्द्र में भाजपा की सरकार की नितियों पर चर्चा करते हुए कहा कि आज अमीर के पास इतना पैसा हो गया कि उसको रूपये गिनने का समय नहीं है जबकि महंगाई के कारण गरीब और ज्यादा दबता जा रहा है। पायलट ने कहा कि चुनावी साल चल रहा है जिसके चलते प्रधानमंत्री जी दौसा-टोंक जा रहे है जबकि बिते चार तक प्रधानमंत्री जी ने राजस्थान को देखा तक नहीं हिंन्दु मुस्लिम की बात करने वाली केन्द्र सरकार आजतक मंहगाई को खत्म तक नहीं कर पाई ,भाजपा आजतक धर्म पर राजनैतिक करती आई है। लेकिन देश सब कुछ देख रहा है। और जनता मतदाता को भी पता है कौन अपना और कौन पराया है। केन्द्र सरकार ने किसानों के विरोध में काले कानून बनाए ,किसानों ने इसका विरोध किया तो बेशक कानून वापस ले लिए लेकिन एमएसपी पर अभी तक कानून नहीं बनाया है ,उन्होंने कहा कि एमएसपी कानून बनाने के लिए सरकार को मजबुत करेंगे। पायलट आज श्रीगंगानगर में प्रेस काॅनफ्रेस के दौरान मिडीया से भी रु बरु हुए और अपना जबाब दिया। आज के इस कार्यक्रम में श्रीगंगानगर विधायक राजकुमार गौड़, करणपुर विधायक गुरमित सिंह कुन्नर , पूर्व विधायक रायसिंहनगर सोना देवी बावरी, अशोक चांडक, श्रीमती करुणा चाडक ,जिला प्रमुख कुलदीप इंदौरा व अन्य क्षेत्र के कांग्रेस के पदाधिकारीयों वह क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता इस समारोह में उपस्थित रहे।
Screenshot_20230220_180644_WhatsAppBusiness.jpg